मथुरा: पिता की आत्महत्या के तीन महीने बाद ही बेटे ने ली खुद जान, वजह जानकर आप रह जाओगे हैरान

 


मथुरा के हाईवे थाना के गांव महोली में एक किशोर ने अपनी दादी और मां के बीच विवाद से आहत होकर खुद को गोली मार ली। बृहस्पतिवार की रात को किशोर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। किशोर के पिता ने भी तीन माह पहले आत्महत्या कर की थी। उस वक्त भी घरेलू विवाद की बात सामने आई थी। हालांकि परिजनों ने हत्या का भी आरोप लगाया था, मगर परिजनों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गयी थी।

             महोली के रहने वाले भानू प्रताप पुत्र स्व0 भीष्म प्रताप सिंह की मां और दादी के बीच किसी बात को लेकर 17 नवंबर को विवाद हो गया था। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार किशोर ने विवाद से आहत होकर खुद को तमंचे से गोली मार ली। परिजनों ने उसको गुपचुप रूप से निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु होने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। अभी इस सम्बंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है मामले की जांच पुलिस अपने स्तर से कर रही है किशोर के पिता की मृत्यु की भी प्रजनन द्वारा कोई तेरी नहीं दी गई थी और ना ही कोई घरेलू विवाद के संबंध में खुलकर बात करने को तैयार है।

Comments